Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Apr, 2026 09:17 AM

चंपावतः उत्तराखंड में चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के एक गांव में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सकिर्ट बताया जा रहा है।
चंपावतः उत्तराखंड में चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के एक गांव में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सकिर्ट बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिक गांव निवासी (47) राजेंद्र बिष्ट अपने पुराने दो मंजिला मकान में सो रहे था। जबकि उनका परिवार पास ही नए घर में था। तभी अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म कराया गया।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रथम द्दष्टया शॉर्ट सकिर्ट से आग लगने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, वन और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना शुक्रवार की बताई गई है।