बर्ड लवर्स के लिए खुशखबरी; ग्रीष्म कालीन प्रवासी परिंदों की दस्तक से गुलजार हुआ कॉर्बेट पार्क

Edited By Pooja Gill, Updated: 13 Apr, 2026 11:55 AM

good news for bird lovers corbett park is buzzing with the arrival of summer

Corbett Park Ramnagar: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर में ग्रीष्मकाल के साथ ही प्रवासी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत परिंदों के पहुंचने...

Corbett Park Ramnagar: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर में ग्रीष्मकाल के साथ ही प्रवासी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। अलग-अलग प्रजातियों के खूबसूरत परिंदों के पहुंचने से बर्ड वॉचर्स और फोटोग्राफर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कॉर्बेट का प्राकृतिक लैंडस्केप एक बार फिर 'मैजिकल' नजर आ रहा है। घने जंगल, नदी-नाले और खुला आसमान प्रवासी पक्षियों के लिए आदर्श वातावरण तैयार करते हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी और स्थानीय प्रवासी पक्षी यहां पहुंचते हैं।

PunjabKesari
कई खास प्रजातियों ने दी दस्तक 

प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि इस सीजन में अब तक कई खास प्रजातियों ने यहां दस्तक दे दी है। इनमें वेटर बर्ड्स की दो प्रमुख प्रजातियां-चेस्टनट -हैडेड बी इटर और ब्ल्यू टेल्ड बी इटर शामिल हैं। ये पक्षी आसमान में शानदार कलाबाज़ी करते हुए कीड़ों का शिकार करते हैं, जो देखने वालों के लिए बेहद आकर्षक द्दश्य होता है। इसके अलावा इंडियन पिट्टा ट्टर, जिसे स्थानीय भाषा में 'नौरंगा' कहा जाता है, भी यहां देखा गया है। अपने नौ रंगों की वजह से यह पक्षी बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन इसका शर्मीला स्वभाव और झाड़ियों में रहने की आदत इसे देखना चुनौतीपूर्ण बना देती है।

PunjabKesari 

कॉर्बेट पार्क में 600 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती
वहीं, एशियन पैराडाइज फ्लाईकैचर भी कॉर्बेट पहुंच चुका है। अपनी लंबी और आकर्षक पूंछ के लिए मशहूर यह पक्षी फोटोग्राफर्स के बीच खासा लोकप्रिय है, हालांकि इसकी तेज़ रफ्तार और लगातार उड़ान भरने की आदत इसे कैमरे में कैद करना मुश्किल बना देती है। वहीं मामले में कॉर्बेट पाकर् के डायरेक्टर ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में 600 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें स्थानीय और प्रवासी दोनों शामिल हैं। पार्क प्रबंधन इन पक्षियों के संरक्षण और उनके सुरक्षित आवास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!