Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Feb, 2026 04:13 PM

उत्तराखंड डेस्कः राज्य में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रूड़की में गंगनहर किनारे खड़ी कार में से दो युवक मृत मिले है। सूत्रों के मुताबिक कार का आधा हिस्सा नहर में व शेष भाग झाड़ियों में फंसा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना...
उत्तराखंड डेस्कः राज्य में से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रूड़की में गंगनहर किनारे खड़ी कार में से दो युवक मृत मिले है। सूत्रों के मुताबिक कार का आधा हिस्सा नहर में व शेष भाग झाड़ियों में फंसा हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर मार्ग पर स्थित राणा स्टील फैक्ट्री के पास हुई है। जहां शनिवार को गंगनहर पटरी किनारे पर एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। कार के अंदर से दो युवकों के शव बरामद किए गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने दोनों मृतकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की।
मृतक की पहचान गणेशपुर निवासी सचिन धीमान (38) और राजेंद्र नगर निवासी अमन त्यागी (35) के रूप में की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।