देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, दो छात्रों की हुई मौत; बाइक वाहन से टकराई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Feb, 2026 03:29 PM

two students died in a horrific accident on the dehradun panchkula national

उत्तराखंड डेस्कः देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां दो छात्रों की बाइक आगे जा रहे वाहन से टकराई है। घटना में हरिद्वार निवासी दोनों छात्रों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि युवक बाइक से जालधंर (पंजाब) जा रहे थे।...

उत्तराखंड डेस्कः देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां दो छात्रों की बाइक आगे जा रहे वाहन से टकराई है। घटना में हरिद्वार निवासी दोनों छात्रों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि युवक बाइक से जालधंर (पंजाब) जा रहे थे। दोनों वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। विकेंड पर घर आए हुए थे। आज सुबह कॉलेज वापिस लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां नकुड़ रोड कट के पास एक बाइक सामने जा रहे किसी वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक छात्र थे। सोमवार सुबह बाइक से जालधंर (पंजाब) जाते वक्त उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

घटना में मृतकों की पहचान हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव भलस्वा निवासी विश्वजीत (23) और सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव शब्बीरपुर निवासी रुद्रप्रताप (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों युवकों के शव अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी नहीं सौंपी गई है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से विशेषकर युवाओं से वाहनों को सतर्क रहकर चलाने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!