Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Oct, 2025 01:26 PM

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। घटना में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि दो भाई-बहन की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे का कारण मैक्सी...
चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। घटना में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि दो भाई-बहन की हालत गंभीर बताई गई। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे का कारण मैक्सी कैब में ओवरलोडिंग बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बनबसा क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के पास मैक्सी कैब संख्या यूके 06 टी ए 3322 दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना गुरुवार की बताई गई है। हादसे के दौरान वाहन में 20 लोग सवार थे। जबकि कैब में 7 से 13 लोग बैठ सकते है। वहीं, मैक्सी कैब में ओवरलोडिंग की वजह से वाहन का टायर फट गया। जिसमें गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
मौके पर वाहन सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना के बाद टैक्सी चालक मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर घायल रूही बिष्ट और प्रिंस को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।