Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Dec, 2025 12:57 PM

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चमोली के कुराड पार्था मोटर मार्ग पर हुई है। जहां अनियंत्रित होकर एक बोलेरो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में 8 लोग सवार थे। गहरी खाई में गिरने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में सभी लोग घायल हुए है। बताया गया कि वाहन थराली से हरीनगर लेताल जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और डीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना बुधवार शाम की बताई गई है।