Road Accident in UK: महिला चिकित्सक गंभीर घायल ! भारी वाहन ने कुचल डाला; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Dec, 2025 01:59 PM

road accident in uk female doctor seriously injured

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में रविवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक भारी वाहन ने अस्पताल के बाहर एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के पास हुई है। जहां रविवार एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कार रामनगर की ओर जा रही थीं। इसी बीच एक भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में महिला चिकित्सक गंभीर घायल हुई है। राहगीरों ने महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।  

घायल की पहचान यमुना नगर दिल्ली निवासी डॉ. स्वाति शर्मा के रूप में हुई हैं। वह दिल्ली में एक क्लीनिक संचालित करती हैं। शनिवार देर रात वह अकेले कार से रामनगर जा रही थीं। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!