उत्तराखंड में भीषण हादसाः 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, वाहन ने कुचल डाला; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Dec, 2025 10:04 AM

horrific accident in uttarakhand 20 year old man dies tragically

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कैंटर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि मृतक बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कैंटर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि मृतक बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना किच्छा हाईवे पर कठंगरी मोड़ के पास हुई है। जहां एक कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक सितारगंज के सिसैया गांव से अपने घर जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मृतक की पहचान गांव नौली, बहेड़ी (यूपी) निवासी अभिषेक कुमार (20) पुत्र अगेंद्र पाल के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन की शादी सिसैया गांव में हुई है। युवक बहन के घर से वापिस लौट रहा था। तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक बरेली स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!