उत्तराखंड में भीषण हादसाः पुलिसकर्मी ने कार से 3 लोगों को कुचला, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Dec, 2025 12:59 PM

horrific accident in uttarakhand policeman crushes 3 people with his car

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पुलिसकर्मी ने कार से तीन लोगों को कुचल दिया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी चालक और उसके साथी मौके पर फरार...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पुलिसकर्मी ने कार से तीन लोगों को कुचल दिया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, आरोपी चालक और उसके साथी मौके पर फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल के तल्लीताल फांसी गदेरा क्षेत्र में हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसे देखते हुए आरोपी चालक फरार हो गया। घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। आनन-फानन में घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक पुलिसकर्मी था।

घटना में घायलों की पहचान निवासी हरि नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल के रूप में हुई है। तीनों पेंटिंग का काम करते है।  गुरुवार सुबह राज भवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस में पेंटिंग करने जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। वाहन एक पुलिसकर्मी द्वारा चलाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लिया है। आरोपी चालक व उसके साथी की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!