लिंचोली में दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Sep, 2024 01:26 PM

there was chaos due to fire in the shop in lincholi

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक दुकान में आग लग गई। दरअसल, यह घटना बीते रविवार शाम की है। जहां दुकान में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक दुकान में आग लग गई। दरअसल, यह घटना बीते रविवार शाम की है। जहां दुकान में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम को लिंचोली में स्थित एक दुकान पर रखे 3 एलपीजी (LPG) सिलेंडरों में आग लग गई थी। इस कारण दुकान में रखा कुछ सामान जल गया। गनीमत है कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल एसडीआरएफ और पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू उपकरणों के साथ एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर पहुंची टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर आग बुझा दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!