अल्मोड़ा में नहीं थम रहा चोरों का आतंक! चोरों ने सुनार की दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2024 09:23 AM

the terror of thieves is not stopping in almora

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में चोरों ने एक सुनार की दुकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार की रात को नगर के खजांची मोहल्ला में हुई, जहां चोरों ने सुनार की दुकान में धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 7 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।

वहीं अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने इस मामले में बताया कि खजांची मोहल्ला में सुनार की दुकान पर चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल कर चोरों का पता लगाने में जुटी है। इसके अतिरिक्त एसएसपी ने शीघ्र चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!