Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 09:57 AM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सितारगंज मार्ग पर हुई है। जहां सोमवार को खटीमा चौराहा की ओर जा रहे डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान बाइक पर दंपती सवार थे। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि उसके पति को हल्की चोटें आई है। आनन-फानन में गंभीर घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्तपाल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना में गंभीर घायल महिला की पहचान राजीव नगर निवासी सोनी पत्नी शाहिद के रूप में हुई है। बताया गया कि शाहिद बाइक से पत्नी के साथ सितारगंज मार्ग पर जा रहा था। तभी खटीमा चौराहा पर डंपर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।