गैरसैण में आयोजित होने वाला बजट सत्र तीन सप्ताह तक की अवधि का हो : कांग्रेस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 05:36 PM

the budget session to be held in gairsain should be of three

चमोलीः कांग्रेस ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित होने वाले आगामी बजट सत्र को 21 दिनों की समयावधि तक आयोजित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर शुक्रवार को चमोली कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष...

चमोलीः कांग्रेस ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित होने वाले आगामी बजट सत्र को 21 दिनों की समयावधि तक आयोजित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर शुक्रवार को चमोली कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया।

कांग्रेस ने कहा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आयोजित होना है। देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम समय के लिए आहूत किए जाते हैं। जिससे राज्य की जनता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न राज्य के सर्वोच्च सदन के सामने नहीं आ पाते हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा राज्य में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर उत्पीड़न बढते हुए अपराध, वन्यजीवों के कारण मानव हानि, सरकारी जमीनों को चहेतों को बंदरबांट आदि कई ज्वलंत और तत्कालिक महत्व के मुद्दे हैं।

कहा कि इन सभी मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा होनी आवश्यक है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए राज्य विधानसभा का बजट सत्र कम से कम तीन सप्ताह की समयावधि के लिए आहूत किया जाना चाहिए। कांग्रेस कमेटी चमोली के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने आज बताया कि कांग्रेस जनों ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र की समयावधि बढ़ाने की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अध्यक्ष विधानसभा को प्रेषित किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!