ब्‍वॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का, दोनों एक साथ घूमने गए थे और फिर....

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Nov, 2025 04:10 PM

the boyfriend pushed the woman off a moving train

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नैनीताल में से लौट रही एक महिला को उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। बताया गया कि इससे पहले उसने महिला से लूटपाट भी की थी। घटना में महिला...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नैनीताल में से लौट रही एक महिला को उसके ब्‍वॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। बताया गया कि इससे पहले उसने महिला से लूटपाट भी की थी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर हुई। जहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र से रुपए लूट लिए। इसके बाद ब्‍वॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से महिला को धक्का दे दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल मिली। आनन-फानन में गंभीर घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बताया गया कि पुलिस ने गंभीर घायल महिला का बयान दर्ज किया है। बताया कि वह अपने मित्र के साथ नैनीताल घूमने गई थी। शनिवार को दोनों ट्रेन से वापिस लौट रहे थे। आरोप है कि उसके पुरुष मित्र नन्हे ने उसका बैग और पैसे लूट लिए। इसके बाद चलती रेलगाड़ी से उसे धक्का दे दिया। महिला के बयान पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!