13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, 4 युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पांच महीने की गर्भवती होने पर पता चला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Dec, 2025 02:52 PM

13 year old minor raped by four youths in turn

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि चार लोगों ने बच्ची के साथ बारी-बारी दरिंदगी की। अस्पताल में जांच के दौरान लड़की पांच महीने की गर्भवती निकली। मामले की जानकारी पर...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि चार लोगों ने बच्ची के साथ बारी-बारी दरिंदगी की। अस्पताल में जांच के दौरान लड़की पांच महीने की गर्भवती निकली। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना हरियाणा के पलवल में से सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ  सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों ने सात महीने तक नाबालिग को घंटों अलग-अलग जगह बंधी बनाया। चार लोगों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच 18 दिसंबर को लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच में पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है।

सूत्रों के मुताबिक लड़की के पिता का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है। नाबालिग अपने चाचा-चाची के साथ रहती है। बताया कि चाचा-चाची को भी आरोपियों ने मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म की बात छिपा रखी थी।  

पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), धारा 351 (3) आपराधिक धमकी और 70 (2) नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!