उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Dec, 2025 12:17 PM

tragic accident in uttarakhand young man dies

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां ट्रेन से कटकर एक 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि युवक घर का इकलौता चिराग था। इस घटना के बाद परिजनों में...

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां ट्रेन से कटकर एक 24 वर्षीय युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि युवक घर का इकलौता चिराग था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमाऊं के पास हुई है। जहां एक युवक टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत की सूचना मिली है। घटना मंगलवार की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान अमाऊं निवासी अजय पोखरिया (24) पुत्र लक्ष्मण पोखरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक अजय अविवाहित था। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। मृतक अपने पीछे तीन बहनों और मां को रोते बिलखते छोड़ गया है। उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह ही परिवार का एकमात्र सहारा था। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!