नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक ! महिला की दर्दनाक मौत, घर के बाहर बनाया निवाला; जंगल में मिला शव

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Dec, 2025 03:32 PM

leopard s terror continues unabated woman dies a painful death

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी शुक्रवार को एक तेंदुए ने घर के बाहर महिला का शिकार किया। इसके बाद घसीटता हुआ उसे जंगल में ले गया। महिला का शव जंगल में से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी शुक्रवार को एक तेंदुए ने घर के बाहर महिला का शिकार किया। इसके बाद घसीटता हुआ उसे जंगल में ले गया। महिला का शव जंगल में से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र का है। जहां तल्ली दीनी गांव में घर के बाहर महिला पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया गया कि महिला घर से बाहर जंगल में घास लेने जा रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक गुलदार महिला को जंगल में घसीटते हुए ले गया। मामले की सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की खोजबीन शुरू की।

ग्रामीणों को हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह निवासी दीनी तल्ली तोक धुरा का शव जंगल में पड़ा मिला। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इसी के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!