दर्दनाक हादसा ! बस ने 13 यात्रियों को कुचल डाला, रिवर्स करते समय हादसा; लाशें बिखरी पड़ी मिली !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Dec, 2025 01:23 PM

tragic accident bus crushes 13 passengers while reversing

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही दुखद घटना सामने आई है। जहां स्थित एक रेलवे स्टेशन के बाहर बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल डाला। घटना में 4 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। सूत्रों...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही दुखद घटना सामने आई है। जहां स्थित एक रेलवे स्टेशन के बाहर बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल डाला। घटना में 4 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा बस रिवर्स करते समय हुआ है। बस के आसपास खून फैला हुआ था। लाशें और जख्मी लोग सड़क पर बिखरे पड़े मिले। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई के भांडुप में हुई है। जहां सोमवार देर रात को रेलवे स्टेशन के बाहर एक बस ने 13 पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में 3 महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बस ने एक बिजली के खंभे को भी टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रात 9:35 बजे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस से हुआ। बस ने पैदल यात्रियों को बुरी तरह रौंद डाला। इस दौरान हादसा इतना भयानक था कि लोग बस से टकराते हुए उछल कर गिर गए। बस के आसपास खून फैला था। लाशें और कई लोग जख्मी पड़े थे। एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। जबकि कुछ बस के नीचे फंस गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!