साउथ फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने भगवान बद्रीनाथ के किए दर्शन, प्रदेश के CM का किया आभार व्यक्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Oct, 2024 08:44 AM

south film actor mohan babu visited lord badrinath

चमोलीः साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कन्नप्पा फ़िल्म की कास्ट के साथ मंदिर परिसर में दर्शन किए। वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सीएम का आभार व्यक्त किया।

चमोलीः साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू ने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कन्नप्पा फ़िल्म की कास्ट के साथ मंदिर परिसर में दर्शन किए। वहीं इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सीएम का आभार व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार कन्नप्पा फ़िल्म की कास्ट, साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता मोहन बाबू उनके पुत्र अभिनेता विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने भगवान श्री बद्रीनाथ जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत कर बदरी प्रसादम भेंट किया। वहीं, दर्शन के बाद टीम ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्रीमान रावल जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

बता दें कि इस अवसर पर अभिनेता मोहन बाबू और अर्पित रंका ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!