शर्मनाकः खटीमा में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2024 01:25 PM

shameful rape of mentally weak girl in khatima

देहरादूनः खटीमा विकासखंड के एक गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के भाई के द्वारा थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट...

देहरादूनः खटीमा विकासखंड के एक गांव से शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के भाई के द्वारा थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला जब घर पर अकेली थी तो शुभम नाम का युवक उसे जबरन घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने बताया कि पीड़ित महिला के घर पहुंचने पर उसके सारे कपड़े फटे हुए थे। मानसिक विकलांगता के कारण वे अपने साथ हुए दुष्कर्म को बताने में असमर्थ थी  लेकिन उसकी हालत सब बयान कर रही थी।

सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपी शुभम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!