चमोली में ट्रक से 10 लाख रुपए की रेजिन जब्त, दो लोग गिरफ्तार; ट्रक के जरिए ले जा रहे थे पंजाब

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Sep, 2023 04:16 PM

resin worth rs 10 lakh seized from truck in chamoli

चमोली पुलिस के मुताबिक मुकेश जोशी और संजय सिंह, दोनों को गैरसैंण और कर्णप्रयाग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों लोग यह रेजिन (एक प्रकार की गोंद) अवैध रूप से ट्रक के जरिए पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने...

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में 10 लाख रुपए मूल्य की रेजिन जब्त कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

चमोली पुलिस के मुताबिक मुकेश जोशी और संजय सिंह, दोनों को गैरसैंण और कर्णप्रयाग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों लोग यह रेजिन (एक प्रकार की गोंद) अवैध रूप से ट्रक के जरिए पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक से रेजिन से भरे हुए कुल 405 टिन के कनस्तर जब्त किए गए। 

ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। दोनों रेजिन की इस खेप को अवैध रूप से पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे। चीड़ के पेड़ों से निकाली जाने वाली रेजिन एक प्रकार की गोंद है, जिसका इस्तेमाल कोटिंग्स, चिपकने वाले पदार्थ और वार्निश बनाने के लिए किया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

India

Netherlands

Match will be start at 03 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!