Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Sep, 2025 01:30 PM

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक पति पर अपनी पत्नी से अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है। साथ ही 10 लाख की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के...
उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक पति पर अपनी पत्नी से अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है। साथ ही 10 लाख की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब उनका विरोध किया तो मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन शोषण किया।
आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। कहा कि पति अपने बहनोई से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी सहित अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया है।