बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत; कई घायल; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Feb, 2026 11:38 AM

major accident bus full of passengers crashes 18 people

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा भीषण हादसे की सूचना मिली है। जहां यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी है। घटना में 18 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा भीषण हादसे की सूचना मिली है। जहां यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी है। घटना में 18 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। पुलिस और सेना राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नेपाल के धादिंग जिले में हुई है। जहां पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे के दौरान बस में 45 यात्री सवार थे। घटना में 18 लोगों की जान चली गई है। जबकि 27 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर पहुंची नेपाल सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना में गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों में विदेशी पर्यटक भी शामिल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस में क्षमता से अधिक यात्री होना जताई गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!