Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Feb, 2026 09:42 AM

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के ग्रीफ का एक टिप्पर (डम्फर) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि उसका एक सहयोगी घायल है।

जनपद परिचालन केंद्र प्रभारी शार्दूल गुसाईं ने बताया कि मंगलवार लगभग 02:40 बजे अपराह्न गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मल्ला मध्ये गवारा नाला (मैगजीन) के समीप ग्रीफ का एम टिप्पर (डम्फर) वाहन संख्या 24 ई 64353 कार्य करते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 100 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन में वाहन चालक जवान सहित 02 व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक जवान गंभीर एवं एक सामान्य घायल हुए, जिन्हें उपचार को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उक्त घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार के दौरान वाहन चालक सतेन्द्र उर्फ अंकित पुत्र पवन सिंह, आयु 39 वर्ष, निवासी ग्राम हीना, जनपद उत्तरकाशी की मृत्यु हो गई है। जबकि उसका सहयोगी जयराम रावत पुत्र गंधर्भ सिंह, आयु 27 वर्ष, निवासी ग्राम सेकू, उत्तरकाशी को 108 एम्बुलेंस के मध्याम से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।