उत्तराखंड में भीषण हादसाः सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 7 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Feb, 2026 01:27 PM

horrific accident in uttarakhand vehicle carrying 7 passengers falls into

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोग घायल हो गए। पिकअप में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे के दौरान दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोग घायल हो गए। पिकअप में कुल सात लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे के दौरान दो लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।        

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क की हालत बेहद खराब है। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस को पास देने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सीधे 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट भेजा।

गंभीर रूप से घायल लोगों में वाहन चालक साकम सिंह (35) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36) निवासी केलाखेड़ा ऊधमसिंहनगर, सुभाष (19) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36) निवासी जिला बिजनौर शामिल हैं।      

सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सड़क की हालत सुधारने की मांग तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और घायलों का रेफर कर उपचार के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!