उत्तराखंड में भयानक हादसाः 39 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत ! कार और स्कूटर आमने-सामने भिड़े, मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Feb, 2026 11:52 AM

horrific accident in uttarakhand 39 year old employee tragically dies

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। घटना में 39 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि स्कूटर सवार युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। घटना में 39 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि स्कूटर सवार युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बहादराबाद में भेल तिराहे के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार रात की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान दीपक गोस्वामी (39) निवासी बिल बाली बोंथ सोमेश्वर अल्मोड़ा के रूप में हुई है। एक कंपनी में ड्यूटी करने के बाद स्कूटर पर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!