देहरादून में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर कार ने दंपति समेत तीन को मारी टक्कर, गंभीर घायल; नशे में धुत था चालक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Aug, 2025 11:21 AM

horrible accident in dehradun car lost control and hit three people

देहरादूनः राजधानी देहरादून में बुधवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने दंपति समेत तीन को टक्कर मारी है। घटना में तीनों के घायल होने की सूचना मिली है। सूत्रों से पता चला है कि कार सवार शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में बुधवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने दंपति समेत तीन को टक्कर मारी है। घटना में तीनों के घायल होने की सूचना मिली है। सूत्रों से पता चला है कि कार सवार शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीज किया है। इसी के साथ ही चालक को गिरफ्तार किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा नंदा की चौकी में हुआ है। जहां देर रात अनियंत्रित होकर एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी है। इस दौरान दो लोग स्कूटी पर सवार थे। जबकि तीसरा व्यक्ति पैदल चल रहा था। तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि कैलाश नाम का व्यक्ति निवासी सेलाकुई, ब्याखला स्विफ्ट कार चला रहा था। कार चालक शराब के नशे में धुत था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर कार को सीज किया है। साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।  

हादसे में घायलों की पहचान राजू साहनी और उनकी पत्नी रेखा साहनी निवासी झाझरा और चंद्र जायसवाल निवासी नंदा की चौकी के रूप में हुई है। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!