उत्तरकाशी के बढ़ेती नाले में नहाते समय बहा 19 वर्षीय युवक, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jul, 2026 02:31 PM

19 year old youth was swept away while bathing in badheti drain in uttarkashi

प्रशासन ने बरसात के मौसम में नदी-नालों और गदेरों के पास जाने और उनमें स्नान करने से बचने की अपील की है।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप स्थित बढ़ेती नाले में रविवार को नहाने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानसू निवासी अनमोल जोशी (19) बढ़ेती ओपन टनल के समीप नाले में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे वह पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। 

संयुक्त टीमों द्वारा युवक की तलाश के लिए नाले और आसपास के क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने बरसात के मौसम में नदी-नालों और गदेरों के पास जाने और उनमें स्नान करने से बचने की अपील की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!