मां भरती रही पानी, पानी के तेज बहाव में बह गया 7 साल का मासूम; परिवार का बुरा हाल

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jul, 2026 11:03 AM

bageshwar 7 year old child swept away in saryu river

बताया जा रहा है कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसे बचाने के लिए नदी में कूदा भी लेकिन असफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में सोमवार को अपनी मां के साथ मंदिर में जल चढ़ाने गया एक मासूम सरयू नदी में बह गया। मासूम की तलाश जारी है। प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी के अनुसार सात साल का मासूम राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ शिवालय में जल चढ़ाने आया था। 

मां सरयू से पानी भरने लगी। इसी दौरान मासूम भी पानी में उतर गया और पानी का तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया। इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने उसे बचाने के लिए नदी में कूदा भी लेकिन असफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। 

राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राजस्व और अग्निशमन बल की टीम की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मूल रूप से कपकोट के लाहुर गांव का रहने वाला है लेकिन फिलहाल कपकोट में रह रहा था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!