दर्दनाक हादसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता की मौत, पार्टी में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jul, 2026 10:40 AM

senior congress leader dies after iron pillar falls

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा शाम को उस समय हुआ, जब अमर मेहता (65) टेंट के नीचे खड़े होकर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे थे और इसी दौरान टेंट की लोहे की छड़ उनके ऊपर गिर गई।

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए यहां बन्नू स्कूल मैदान में लगाए गए टेंट की लोहे की एक छड़ गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। 

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा शाम को उस समय हुआ, जब पार्टी कार्यकर्ता अमर मेहता (65) टेंट के नीचे खड़े होकर व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे थे और इसी दौरान टेंट की लोहे की छड़ उनके ऊपर गिर गई। 

सूर्यकांत ने बताया कि हादसे में मेहता के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बन्नू स्कूल मैदान में शुक्रवार को गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वह प्रश्नपत्र लीक सहित अनेक मुद्दों पर छात्रों से संवाद करेंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!