गौकशी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jul, 2026 05:27 PM

haridwar police seized 200 kg of beef and arrested one accused

मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गौकशी करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गोमांस, चार गोवंशीय खुर और गौकशी में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य उपकरण बरामद किए हैं। 

मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में सूचना मिली थी कि ग्राम सिकंदरपुर से चांचक जाने वाले टावर मार्ग पर स्थित एक पोपलर के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी खेत से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी बिलाल पुत्र खलील निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गौकशी की वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल थे। 

तलाशी लेने पर पुलिस को लगभग 200 किलोग्राम गोमांस, चार गोवंशीय खुर, तीन कुल्हाड़यिां, दो छुरियां, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, प्लास्टिक टब, रस्सी, पॉलीथीन सहित अन्य उपकरण बरामद हुए। बरामद गोमांस को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कराया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी एवं उसके फरार साथियों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।                            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!