आकाशीय बिजली का कहर, 150 से अधिक भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत; पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jul, 2026 12:48 PM

over 150 sheep and goats killed by lightning strike in uttarkashi

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल रवाना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कल देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हुई।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड अंतर्गत फतेपर्वत क्षेत्र स्थित चांगसील बुग्याल में मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र के आठ से दस पशुपालक परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल रवाना कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कल देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हुई। इसी दौरान चांगसील बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से वहां चराई के लिए रखी गई बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां इसकी चपेट में आ गईं। बुधवार सुबह जब पशुपालक अपने बेड़ों तक पहुंचे तो बड़ी संख्या में पशु मृत मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। 

स्थानीय निवासी जगदीश सिंह कुंवर ने बताया कि हादसे में गुरुदेव पुत्र मेबर सिंह, गुड्डू सिंह पुत्र मातवर सिंह, ताली राम पुत्र फते सिंह, वीरभद्र पुत्र किशन सिंह सहित अन्य पशुपालकों की 150 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हुई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मृत पशुओं की संख्या और बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों फतेपर्वत क्षेत्र के पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को गर्मियों के दौरान चराई के लिए चांगसील बुग्याल ले जाते हैं। पशुपालन ही इन परिवारों की आय का प्रमुख साधन है। ऐसे में एक ही घटना में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना के बाद पीड़ित पशुपालकों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है, ताकि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई कर अपने जीवन-यापन को फिर से पटरी पर ला सकें। मोरी के नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने बताया कि चांगसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम द्वारा नुकसान का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!