उत्तराखंड में कुदरत का कहर: 3 दिनों से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 3 लोगों की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jul, 2026 01:52 PM

heavy rain in uttarakhand three people dead

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना आदि की सोमवार प्रात: 09:30 बजे तक की अद्यतन जानकारी दी गई है।

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान, विभिन्न दुर्घटनाओं में तीन व्यक्तियों और पशुओं की मौत होने के अलावा, कई लोग और पशु घायल हुए हैं। 

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना आदि की सोमवार प्रात: 09:30 बजे तक की अद्यतन जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार, जनपद नैनीताल में रविवार सोमवार रात्रि लगभग 12:54 बजे तहसील हल्द्वानी अन्तर्गत, ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक अज्ञात कार द्वारा पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारने से उसकी मृत्यु हुई है। इसके बाद जनपद चमोली में रात लगभग 1:00 बजे वर्षा होने से तहसील नारायणबगड़ बाजार में 6-7 दुकानों में पानी और मलवा घुस गया। इसमें जनहानि की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा स्थगित, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

जनपद पिथौरागढ़ में आज प्रात: लगभग छह बजे तहसील गंगोलीहाट के लाली वार्ड में एक आवासीय भवन के पीछे दीवार से एक पत्थर घर के अंदर घुसने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें जनहानि एवं पशु हानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना स्थल पर राजस्व टीम मौजूद है। जबकि जनपद की धारचूला तहसील अन्तर्गत ग्राम फू, स्थान पोथिला तोक में रविवार शाम लगभग 05:30 बजे एक व्यक्ति दीवान सिंह (52) पुत्र रणजीत सिंह की जंगल में बकरियों को चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। 

200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार 
जनपद टिहरी में रविवार सांय लगभग 06:00 बजे तहसील प्रतापनगर अन्तर्गत लम्बगांव मोटर मार्ग पर ग्राम खोलगढ़ के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुई। वाहन में सिर्फ वाहन चालक था, जिन्हें 108 के माध्यम से सीएचसी यौंड ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति होशियार सिंह (38) पुत्र स्व. उम्मेद सिंह पंवार, निवासी ग्राम खोलगढ़ वल्ला पट्टी, ओण थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!