सैलरी रुकने पर आया गुस्सा? क्लर्क ने बीच रास्ते में कर दी प्रिंसिपल की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2026 04:23 PM

principal stabbed to death while on his way to school in bageshwar

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रधानाचार्य की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप स्कूल के क्लर्क पर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य ग्राम सैंज निवासी दयानंद टम्टा (55) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तब प्रधानाचार्य रोज की तरह पैदल स्कूल जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। हत्या का आरोप कथित रूप से विद्यालय के क्लर्क कमल किशोर पर है। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें- एक ही घर से बनेंगे तीन डॉक्टर... किराना दुकानदार के तीनों बच्चों ने पास की NEET परीक्षा; परिवार में जश्न का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र मेहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर उसी स्कूल का क्लर्क है और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह वह वेतन रोकने से खपा था। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!