स्कूटी की डिक्की से मिली 15 लाख की 'कैटामाइन', 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jul, 2026 06:30 PM

ketamine worth 15 lakh seized in dehradun two smugglers arrested

सिंह के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को यह मादक पदार्थ पहुंचाने जा रहे थे।

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ की 'एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स' (एएनटीएफ) और देहरादून पुलिस ने सोमवार को एक संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध तस्करों को 1.521 किलोग्राम 'कैटामाइन' (एक प्रकार का मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया । एसटीएफ ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

एसटीएफ के अनुसार, बरामद 'कैटामाइन' की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर सेलाकुई क्षेत्र में दो संदिग्ध तस्करों को तब गिरफ्तार किया, जब वे स्कूटी की डिक्की में 'कैटामाइन' छिपाकर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि औषधि निरीक्षक ने बरामद पदार्थ की पहचान 'कैटामाइन' के रूप में की। सिंह के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को यह मादक पदार्थ पहुंचाने जा रहे थे। 

एक स्कूटर तथा दो मोबाइल फोन बरामद
एसएसपी के मुताबिक, मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है। सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सेलाकुई के शुभम कुमार और अंकित तिवारी के रूप में हुई है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन, एक स्कूटर तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि राज्य सरकार के "मादक पदार्थ मुक्त देवभूमि" अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!