Dhanteras 2024: CM धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व पर दी शुभकामनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Oct, 2024 08:46 AM

dhanteras 2024 cm dhami extended best wishes to all the people

देहरादूनः आज यानी 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को धनतेरस पर्व  मनाया जाएगा। बता दें कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोग खूब खरीदारी करते हैं। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े आदि खरीदना बहुत शुभ माना...

देहरादूनः आज यानी 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को धनतेरस पर्व  मनाया जाएगा। बता दें कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोग खूब खरीदारी करते हैं। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, "आप सभी को धनतेरस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और खुशहाली लेकर आए, ऐसी भगवान धन्वंतरि से कामना करता हूं।" धामी ने आगामी दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। सीएम ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और संपन्नता लेकर आए इसकी भी उन्होंने कामना की है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!