Constitution Day 2024: CM धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Nov, 2024 01:50 PM

constitution day 2024 cm dhami extended his heartfelt greetings

देहरादूनः आज यानी 26 नवंबर को पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। भारत में प्रत्येक वर्ष आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।   वहीं, इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

देहरादूनः आज यानी 26 नवंबर को पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। भारत में प्रत्येक वर्ष आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।   वहीं, इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम धामी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, "आप सभी प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है एवं हमारा संविधान इस लोकतंत्र की आत्मा है। यह संविधान हमें न केवल हमारे अधिकारों की जानकारी देता है, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा भी प्रदान करता है।" वहीं, आगे कहा कि "आइए, संविधान दिवस के अवसर पर हम सभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक और सजग बनने का संकल्प लें।"

बता दें कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है। साल 1949 में 26 नवंबर यानी आज ही के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था। विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!