CM धामी ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर किया रवाना, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jan, 2025 02:05 PM

cm dhami flagged off the participants in the national

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के दल को फ्लैग ऑफ कर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के दल को फ्लैग ऑफ कर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

आपको बता दें कि 10 से 12 जनवरी के बीच नई दिल्ली में 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है। जिसमें उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल प्रतिभाग कर रहे है। इस दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी और विकसित भारत से संबंधित 42 यूथ लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के युवा परिश्रम और समर्पण से विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय युवा उत्सव जैसे विभिन्न आयोजनों से युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार होता है, जो उनके विकास और देश के समग्र उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!