मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कांवड़ यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2025 10:17 AM

chief secretary anand bardhan held a review meeting

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा और मेले के सुगम संचालन हेतु जरूरी कार्य समय पर पूरा करें।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा और मेले के सुगम संचालन हेतु जरूरी कार्य समय पर पूरा करें।

दरअसल,उत्तराखंड में आगामी 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने मेले के आयोजन के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और पार्किंग संबंधी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा और मेले के दौरान यदि कोई भी शख्स उत्पात व हुड़दंग मचाता पाया गया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसी के साथ ही मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर बड़े डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

मुख्य सचिव ने कांवड़ यात्रा के दौरान नशे में लिप्त, उत्पात मचाने वालों व हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने वाले तत्वों पर सख्ती करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों, जल संस्थान, खाद्य सुरक्षा विभाग को क्रमशः नियमित साफ-सफाई, शौचालय व पार्किंग, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, खानपान की चीजों की नियमित देख-रेख के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय, महानिरीक्षक के एस नग्नयाल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!