केदारनाथ विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत, प्रदेश अध्यक्ष ने जनता का किया आभार व्यक्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Nov, 2024 01:30 PM

bjp candidate wins kedarnath assembly by election

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीत मिल चुकी है। वहीं, इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता का आभार प्रकट किया है।

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जीत मिल चुकी है। वहीं, इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता का आभार प्रकट किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने अनर्गल बयानबाजी करके केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास किया और कांग्रेस झूठे विषयों को लेकर जनता के बीच गई। महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज बड़ा तमाचा केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस को दिया है। केदारनाथ की जनता ने जो विश्वास दिखाया है वो नजीर के रूप में है और अब आगामी समय में प्रदेश में जितने में चुनाव होंगे वो सब भारतीय जनता पार्टी इसी तरीके से जीतेगी ।

बता दें कि उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को शिकस्त दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!