देहरादून जिला कोर्ट में आज फिर बम ! न्यायलाय को खाली कराया, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Feb, 2026 12:00 PM

another bomb blast at dehradun district court today

देहरादूनः आज यानी बृहस्पतिवार को एक बार फिर दून जिला कोर्ट में बम की धमकी मिली है। देहरादून जिला अदालत को दूसरे दिन मेल भेजा गया है। जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोर्ट परिसर...

देहरादूनः आज यानी बृहस्पतिवार को एक बार फिर दून जिला कोर्ट में बम की धमकी मिली है। देहरादून जिला अदालत को दूसरे दिन मेल भेजा गया है। जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ता की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। बुधवार को भी टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 19 फरवरी को दोबारा देहरादून जिला जज के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल संदेश भेजा गया है। पत्र में लिखा है कि जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स आईईडी लगा दिए गए हैं। 12:15 बजे से पहले कोर्ट को खाली कर लिया जाए। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल की जिला अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। जिला न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!