देहरादून की नेहरू कॉलोनी में सरेआम गुंडागर्दी, लोहे की राड से युवक पर हमला; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2026 11:53 AM

a youth was attacked with an iron rod in dehradun s nehru

देहरादूनः राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। हमले में युवक का सिर फूटा है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला...

देहरादूनः राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। हमले में युवक का सिर फूटा है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला नेहरू कॉलोनी में से सामने आया है। जहां निवासी डिफेंस कॉलोनी तेजपाल के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तेजपाल के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए उसके भाई के साथ भी जमकर मारपीट की गई। जिसमें भाई की उंगली टूट गई। जबकि एक अन्य साथी को चोटें आई हैं।    

पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित तेजपाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पीड़ितों ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। राहुल, क्रिश, पवन और अन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया। घटना 15 मार्च की बताई गई है।





 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!