उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, गेस्ट हाउस में ले जाकर युवक ने की दरिंदगी; पीड़िता ने बड़ी बहन को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Mar, 2026 11:57 AM

a minor was raped in uttarakhand taken to a guest house by a

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि गेस्ट हाउस में ले जाकर युवक ने दरिंदगी की है। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने...

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि गेस्ट हाउस में ले जाकर युवक ने दरिंदगी की है। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिरान कलियर थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां निवासी एक 15 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि बेडपुर निवासी नदीम नामक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। बताया गया कि युवक ने गेस्ट हाउस में लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना बीते गुरूवार दोपहर की बताई गई है।

पीड़िता किसी तरह बदहाल अवस्था में पहुंची। नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!