देहरादून की सिल्वर सिटी में बड़ी वारदात ! युवक के सिर पर गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 11:55 AM

a major incident took place in dehradun s silver city

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम के बाहर एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम के बाहर एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में हुई है। यहां स्थित जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा के रूप में हुई है। मृतक विक्रम प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून समेत पुलिस मौके पर पहुंची है।

मृतक का शव इमारत की सीढ़ियों पर मिला है। बताया गया कि तीन अज्ञात हमलावरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। देहरादून में पिछले दो हफ्ते में 5 मर्डर हुए है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले में पिछले 15 से 20 दिनों में 10 मर्डर की सूचना है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हुआ है। यहां अपराधियों के हौंसले बुलंद हो चुके है। वहीं, कानून व्यवस्था चरमराई है। इस घटना के बाद राजधानी में रह रहे लोग दहशत में आ चुके है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!