लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत ! युवती ने फंदे पर लटककर दी जान, बोली- 4 साल पत्नी बनाकर रखा... और फिर किया बड़ा कांड

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 12:30 PM

a horrific end to a live in relationship a young woman hanged herself to

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने आत्महत्या की है। लेकिन, यह खौफनाक कदम उठाने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया गया। आरोप है कि युवक ने उसे 4 साल तक पत्नी बनाकर रखा। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया।...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने आत्महत्या की है। लेकिन, यह खौफनाक कदम उठाने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया गया। आरोप है कि युवक ने उसे 4 साल तक पत्नी बनाकर रखा। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि युवक आगरा में कांस्टेबल पद पर तैनात है। इस घटना ने पुलिस विभाग को शर्मसार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां निवासी एक युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। लेकिन, मौत को गले लगाने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। युवती ने वीडियो में एक कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि वह जेबी गौतम नामक (आगरा में कांस्टेबल) युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप रह रही थी। करीब 4 साल तक कांस्टेबल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि शादी का दबाव बनाया तो युवक ने परिजनों का बहाना लगाकर इंकार कर दिया। साथ ही युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि उसे कांस्टेबल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है। वीडियो में इंसाफ की गुहार लगाई गई। इधर, वीडियो के सामने आते ही  पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की। आरोपी जेबी गौतम को कांस्टेबल पद से सस्पेंड कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!