Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Feb, 2026 02:18 PM

देहरादूनः उत्तराखंड के टिहरी में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उसके साथ दरिंदगी की है। बताया गया कि घर में लाइट नहीं थी। इसीलिए मासूम चाचा के घर टॉर्च...
देहरादूनः उत्तराखंड के टिहरी में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उसके साथ दरिंदगी की है। बताया गया कि घर में लाइट नहीं थी। इसीलिए मासूम चाचा के घर टॉर्च चार्ज करने गई थी। तभी आरोपी ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना टिहरी के घनसाली क्षेत्र में से सामने आई है। जहां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 16 को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि घर में बार-बार लाइट जा रही थी। तभी परिजनों ने बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाले उसके चाचा के घर पर भेज दिया गया। बताया कि बच्ची टॉर्च चार्ज करने गई थी। उसके चाचा के घर पर लाइट थी। जैसे ही बच्ची उसके घर पर पहुंची। सभी लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे।
आरोप है कि चाचा ने बच्ची को घर के आखिरी कमरे में जाकर टॉर्च चार्ज करने के लिए कहा गया। मासूम को कोई भी अनहोनी का एहसास नहीं था। इसीलिए वह दूर कमरे में चली गई। चाचा भी उसके पीछे-पीछे कमरे में पहुंच गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। मामले में किसी को बताने पर धमकी भी दी। लेकिन, बच्ची ने घर पहुंचते ही परिजनों को आपबीती सुनाई। जिससे उनके होश उड़ गए।
परिजन अपनी बच्ची को लेकर सीधा पुलिस थाने पहुंचे है। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज किया गया। नाबालिग का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।