दुष्कर्म के बाद 16 साल की नाबालिग हुई गर्भवती... तो मां-बाप ने किया ये बड़ा कांड, उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Nov, 2025 10:03 AM

a 16 year old girl became pregnant after being raped

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल की नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई। नाबालिग के परिजनों ने मामला छिपाने के लिए उसका बाल-विवाह कर दिया। मामले में आरोपी युवक और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल की नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई। नाबालिग के परिजनों ने मामला छिपाने के लिए उसका बाल-विवाह कर दिया। मामले में आरोपी युवक और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद लड़की गर्भवती हुई तो परिजनों को लोक-लाज का डर सताने लगा। बताया गया कि नाबालिग 4 माह की गर्भवती है। इसी बीच माता-पिता ने मामला छिपाने के लिए लड़की का निकाह करा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक की मां थाने में पहुंची। यहां उसने पुलिस से नाबालिग का निकाह कराने की शिकायत की।

युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि किशोरी के माता-पिता के खिलाफ बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!