13 वर्षीय बच्ची से डिजीटल रे/प, अश्लील वीडियो भी बनाया ; पीड़िता की मां की तहरीर पर FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Feb, 2026 11:41 AM

a 13 year old girl was digitally raped and an obscene was also made

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बच्ची से डिजीटल रेप किया गया। आरोप है कि रिश्तेदार ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की मां की...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय बच्ची से डिजीटल रेप किया गया। आरोप है कि रिश्तेदार ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना गाजियाबाद में से सामने आई है। जहां वेव सिटी थानाक्षेत्र में डासना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। बताया कि उनकी 13 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की गई। नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोप है कि रिश्तेदारी में एक युवक ने उनकी बच्ची को दोस्ती के जाल में फंसाया। उसने दोस्ती पर भरोसा जीतकर लड़की से अश्लील हरकत की और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

इसके बाद युवक ने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बार-बार धमकी दी। जिससे लड़की मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सादिक हापुड़ निवासी गांव पिपलैडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!