10 वर्षीय बालिका से मौसा ने किया दुष्कर्म ! प्राइवेट पार्ट में दर्द से कराह रही थी बच्ची, पीड़िता ने स्कूल में सहेलियों को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Nov, 2025 01:54 PM

a 10 year old girl was raped by her uncle the girl was writhing

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से रिश्तों का कत्ल करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 10 वर्षीय बालिका के साथ उसके मौसा ने कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, स्कूल में पहुंची लड़की दर्द से कराह रही थी। सहेलियों के पूछने पर रोती-बिलखती पीड़िता ने मौसा की...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से रिश्तों का कत्ल करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 10 वर्षीय बालिका के साथ उसके मौसा ने कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, स्कूल में पहुंची लड़की दर्द से कराह रही थी। सहेलियों के पूछने पर रोती-बिलखती पीड़िता ने मौसा की घिनौनी हरकत बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सहसपुर थाने में पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की अध्यापिका ने बताया कि 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि बालिका के मौसा ने उसके साथ कई बार दरिंदगी की है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची स्कूल में दर्द से कराह रही थी। यहां तक की उसे चलने में भी दिक्कत आ रही थी। तभी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने मौसी को भी यह बात नहीं बताई।

अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र में से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्ची के मेडिकल की कार्रवाई भी की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!