12 वर्षीय बच्ची से 45 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसला कर ले गया आरोपी; अंकल बुलाती थी मासूम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Mar, 2026 01:21 PM

a 45 year old man

रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 12 वर्षीय बच्ची से 45 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने नाबालिग से दरिंदगी की है। आरोपी उसे बहला-फुसला कर सरकारी...

रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 12 वर्षीय बच्ची से 45 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने नाबालिग से दरिंदगी की है। आरोपी उसे बहला-फुसला कर सरकारी आवास में एक खंडहर में साथ ले गया था। मासूम कक्षा 5 की छात्रा है। वह सुरक्षा कर्मी को अंकल बुलाती थी ।      

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में हुई है। जहां शुक्रवार को कक्षा पांच की 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि घर के बाहर खेल रही मासूम को आरोपी होमगार्ड साथ ले गया। वह उसे सरकारी आवास में एक खंडहर नुमा जगह पर लेकर गया था। जहां उसने बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार की। इसी बीच लोगों ने शर्मनाक हरकत को देख लिया। लोगों का आता देख आरोपी मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि बच्ची आरोपी को अंकल बुलाती थी।

इधर, देर शाम तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुक्रवार को 45 साल के सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पीड़ित का मेडिकल कराया गया। अगले दिन यानी रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!